Cigarette

Google Translator

Wednesday 28 February 2018

28 February – National Science day (राष्ट्रीय विज्ञान दिवस)

blogger widgets

28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है, प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक CV रमन ने आज ही के दिन “रमन प्रभाव” की खोज की थी...

cv raman national science day


Also Read -
[NEW] Uksssc VPDO 2018 solved question paper in pdf file

      आइये जानते हैं “रमन प्रभाव” के खोजकर्ता चन्द्रशेखर वेंकट रमन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें...

cv raman national science day

  • उन्होंने रमन प्रभाव की खोज 28 फरवरी 1928 में की...
  • 1929 में ब्रिटिश सरकार ने इन्हें “सर” की उपाधि से विभूषित किया...
  • चन्द्रशेखर वेंकट  रमन को 1930 में भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया...
  • भारत और एशिया के पहले वैज्ञानिक थे जिन्हें विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला।
  • भारत सरकार ने इनके सरहानीय खोज के लिए इन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान “भारत रत्न” से 1954 में सम्मानित भी किया... भारत रत्न प्राप्त करने वाले प्रथम वैज्ञानिक हैं...
  • इस खोज के सम्मान में ही 1986 से प्रति वर्ष 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है...






क्या है रमन प्रभाव –
      रमन प्रभाव को हमने बचपन में भौतिक विज्ञान में पढ़ा होगा कि किस तरह समुद्री यात्रा के समय समंदर के नील पानी को देख कर उन्हें ये खोज करने की प्रेरणा मिली, क्यूंकि पानी का तो कोई रंग नहीं होता है... इसी “रमन प्रभाव” की खोज के लिए चन्द्रशेखर वेंकट  रमन को 1930 में भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया था... 1952 में निर्विरोध भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति के लिए सभी पार्टियों द्वारा चुना गया पर इन्होने साफ़ इनकार कर दिया...


daak ticket CV raman










      परिभाषा (विकिपीडिया) – जब कोई एकवर्णी प्रकाश किसी वस्तु (चाहे ठोस हो या द्रव) से होकर गुजरता है तो उसमे आपतित प्रकाश के साथ अति अल्प तीव्रता का कुछ अन्य वर्णों का प्रकाश देखने में आता है... 

-                       -  बाबा बेरोजगार

No comments:

Post a Comment

Blogger Widgets