Cigarette

Google Translator

Sunday 27 September 2020

Traditional Measuring Units Of Uttarakhand - उत्तराखंड में सामान मापने में इस्तेमाल होने वाली परंपरागत इकाई (नाली, मुट्ठी, मण, सेर, तामी)

blogger widgets

 उत्तराखंड में पहले माप तौल के लिए किलोग्राम, मीटर, फुट, हेक्टेयर जैसे मापन इकाईयों का प्रयोग नहीं होता था, आज कल मैदानी क्षेत्रों में अब इन का प्रयोग होने लगा है पर पहाड़ों में आज भी पुरानी इकाईयों का प्रयोग ज्यादा होता है... तो जानते हैं इनके बारे में जो हमारे देनिक काम में भी कुछ काम आये... 






पहाड़ों में जब भी अनाजों और दालों को तोला जाता है तो ग्राम या किलोग्राम से ज्यादा प्रयोग मुट्ठी, सेर, पाथा, मण जैसे तरीको का होता है... आज भी पहाड़ो में शादी में जब भात पकाया जाता है तो चावल को मण में ही तोला जाता है... 


अनाज और दलहनी सामानों के लिए 

1 मुट्ठी = 62.5 ग्राम 

1 सेर = 8 मुट्ठी = 500 ग्राम 

1 कूडी = 1 किलो ग्राम = 2 सेर = 16 मुट्ठी 

1 पाथा = 2 किलो ग्राम 

1 डाल = 16 किलो ग्राम 

1 दूण = 32 किलो ग्राम 

1 विशत = 20 किलो ग्राम 

1 मण = 40 किलोग्राम 

1 खार = 640 किलो ग्राम 


शहद, तेल, घी जैसे तरल सामानों के लिए भी कुछ इकाइयाँ है 

1 तामी = 250 ग्राम 

1 सेर = 2 तामी = 500 ग्राम 

1 कूडी = 1 किलो ग्राम = 2 सेर = 4 तामी


 

भूमि मापन के लिए प्रचलित इकाइयाँ 

1 नाली = 16 मुट्ठी (16 मुट्ठी बीज को जितनी भूमि में बोया जा सके उतनी भूमि 1 नाली माना जाता था)


1 मुट्ठी = 135 वर्ग फुट = 45 वर्ग गज (45 Sq. Yard)


1 नाली (1 Nali) = 200 वर्ग मीटर (200 sq meter)


1 नाली = 240 वर्ग गज (240 sq yard)


1 नाली = 2160 वर्ग फुट (2160 sq feet)


1 बीघा = 2.5 नाली = 40 मुट्ठी 


भूमि मापने में उपयोगी इकाइयाँ 

1 मीटर (1 Meter) = 100 सेंटी मीटर (Centimeter) = 39.3701 इंच 


1 गज (1 Yard) = 36 इंच (Inch) = 0.91 मीटर 


1 हाथ (1 Hath) = 18 इंच = आधा गज (1/2 Yard) = 0.4572 मीटर 


1 गटठा (1 Gattha) = 99 इंच  = 2.75 गज (2.75 Yard)


1 जरीब (1 Jareeb) = 1980 इंच = 110 हाथ = 55 गज = 50.292 मीटर = 20 गटठा 


1 वर्ग गज (1 Sq. Yard) = 1296 वर्ग इंच = 0.836127 वर्ग मीटर 


1 उनवांसी (1 Unwansi) = 24.5025 वर्ग इंच = 0.17015625 वर्ग फुट 


1 कचवांसी (1 Kachwansi) = 20 उनवांसी = 490.05 वर्ग इंच  = 3.403125 वर्ग फुट 


1 बिसवांसी (1 Biswansi) = 20 कचवांसी = 68.0625 वर्ग फुट = 7.5625 वर्ग गज = 1 वर्ग गटठा 


1 बिस्सा / बिस्वा (1 Bissa) = 20 बिसवांसी = 20 वर्ग गटठा = 1361.25 वर्ग फुट = 151.25 वर्ग गज (151.25 sq. yard)  = 126.464263 वर्ग मीटर 


1 कच्चा बीघा (1 Kachcha Bigha) = 6.6667 बिस्सा (6 और 2/3 बिस्सा) = 9075 वर्ग फुट = 843 वर्ग मीटर = 0.20831 एकड़ = 0.0843 हेक्टेयर 


1 पक्का बीघा (1 Bigha) = 20 बिस्सा / बिस्वा= 1 वर्ग जरीब = 3 कच्चे बीघा = 27225 वर्ग फुट = 3025 वर्ग गज = 2529 वर्ग मीटर 


1 एकड़ (1 Acre) = 0.4047 हेक्टेयर (0.4047 Hectare) = 43560 वर्ग फुट = 4840 वर्ग गज (4840 sq yard) = 4046.8 वर्ग मीटर 


1 हेक्टेयर (1 Hectare) = 2.471 एकड़ (2.471 Acre) = दस हजार वर्ग मीटर (10000 sq meter) = 50 नाली 


ब्लॉग के साथ साथ हमारे फेसबुक पेज (Survey of Uttarakhand) से भी जुड़े रहे राज्य और एग्जाम की हर मुख्य खबर के लिए....

(Like Us on Facebook - FB/BabaBerojgaar 
and for Uttarakhand News and Updates - FB/SurveyOfUttarakhand)  

- बाबा बेरोजगार




No comments:

Post a Comment

Blogger Widgets