उत्तराखण्ड - देवभूमि, वीर भूमि और प्राकृतिक सौंदर्य की वो धरोहर जिसे देखने दुनिया तरसती है। लेकिन इस खूबसूरत तस्वीर के पीछे एक दर्दनाक हकीकत भी छिपी है, जिसे हम सब 'पलायन' के नाम से जानते हैं।
Menu
Google Translator
Sunday, 5 July 2026
Saturday, 21 February 2026
उत्तराखंड में फ्री ड्रोन ट्रेनिंग 2026 | 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी सर्टिफिकेट कोर्स
उत्तराखंड के युवाओं के लिए ड्रोन एप्लीकेशन एवं सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी में निःशुल्क 37 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित। 12वीं पास उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक आवेदन करें और सरकारी प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
यदि आप उत्तराखंड के निवासी हैं और नई तकनीक सीखकर अपने करियर को एक नई दिशा देना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका आया है। द्वारा राज्य के युवाओं (महिला एवं पुरुष) के लिए ड्रोन एप्लीकेशन एवं सर्टिफिकेट इन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी ट्रेड में निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का विवरण
-
कोर्स का नाम: ट्रेनिंग ऑन ड्रोन एप्लीकेशन एंड सर्टिफिकेट इन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी ट्रेड
(प्रशिक्षण में ड्रोन फोटोग्राफी एवं किसान ड्रोन ट्रेनिंग भी शामिल रहेगी) -
प्रशिक्षण की अवधि:
कुल 37 दिवस (330 घंटे)
प्रतिदिन 09 घंटे का प्रशिक्षण -
प्रशिक्षण तिथि:
25 फरवरी 2026 से 02 अप्रैल 2026 तक -
प्रशिक्षण का प्रकार:
आवासीय (Residential) -
प्रशिक्षण स्थल:
कौशल विकास एवं विभागीय प्रशिक्षण केन्द्र, आमवाला, देहरादून
पात्रता मानदंड
प्रशिक्षण में आवेदन करने हेतु आवेदक को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी:
- न्यूनतम शैक्षिक योग्यता: 12वीं पास
- आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
(दिनांक 31.12.2025 तक 18 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है) - अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र एवं स्थायी निवास प्रमाण पत्र आवश्यक
कौन कर सकता है आवेदन?
- युवक मंगल दल के सदस्य
- महिला मंगल दल की सदस्य
- पीआरडी स्वयंसेवक
- एनएसएस स्वयंसेवक
- अन्य इच्छुक युवा
चयन प्रक्रिया
- चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा
- आवेदन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर स्वीकार किए जाएंगे
- पात्र अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित संख्या के अनुसार किया जाएगा
आवेदन की अंतिम तिथि
- 24 फरवरी 2026
(सायं 3:00 बजे तक)
इच्छुक अभ्यर्थी अपने जनपद के जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी कार्यालय (विकास भवन) में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन लिंक
आवेदन से संबंधित जानकारी एवं फॉर्म डाउनलोड करने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
👉 https://youthwelfare.uk.gov.in
📧 Email: ykprd.uk@gmail.com
कार्यालय का पता
निदेशालय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, उत्तराखंड
तपोवन रोड, ननूरखेड़ा, रायपुर
देहरादून, उत्तराखंड – 248001
आवश्यक दस्तावेज
- आवेदन पत्र (A4 आकार में)
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी
क्यों सीखें ड्रोन टेक्नोलॉजी?
आज के समय में ड्रोन तकनीक का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जैसे:
- कृषि क्षेत्र में फसल निगरानी एवं स्प्रेइंग
- फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी
- मैपिंग एवं सर्वेक्षण
- आपदा प्रबंधन
- सुरक्षा एवं निगरानी
इस प्रशिक्षण के माध्यम से युवा आधुनिक तकनीक सीखकर स्वरोजगार एवं रोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
ड्रोन टेक्नोलॉजी भविष्य की मांग है और यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यदि आप भी अपने कौशल को विकसित करना चाहते हैं और नई तकनीक के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं, तो इस सुनहरे अवसर को हाथ से न जाने दें।
आज ही आवेदन करें और अपने भविष्य को नई उड़ान दें!
- Baba Berojgaar
Friday, 23 January 2026
Latest Uttarakhand Government Job 2026 - Sainik school Ghorakhal, Nainital
खुद से बातें - 1
हम सभी के साथ ऐसा होता होगा कि दिन भर नींद आती रहेगी, office में कुर्सी पर झपकी लेने का मन करता है, मीटिंग्स में आंखें भारी हो जाती हैं, लेकिन जैसे ही रात को बिस्तर पर लेटते हैं, नींद गायब। आंखें थक चुकी होती हैं, पलकें भारी लगती हैं, फिर भी नींद का कहीं नामोनिशान नहीं। कुछ बातें अंदर ही अंदर परेशान करती रहती हैं, जैसे कोई अदृश्य तीर दिल को चुभता रहता हो।
जन्मदिन भूल गये ना?
“सब ने मुझे जन्मदिन की बधाई दी, पर तुमने नहीं? पहले तो सबसे पहले तुम ही विश करते थे, क्यूँ जन्मदिन भूल गये ना?” उसने मुझे हल्के गुस्से भरे अंदाज में पूछा...
Tuesday, 20 January 2026
अब रिश्तों को भी मंच में साबित करना पड़ रहा है
आज सामने के बैंक्वेट हॉल में प्रोग्राम में जोर जोर से माइक में रिश्तेदार आ आ कर कुछ न कुछ अच्छी बातें कर रहे थे, उस जोड़े के लिए जिन की शादी कि सालगिरा है, तो मेरे साथ बैठे मेरे सीनियर सर ने जो कहा उसे सुन कर मुझे अचानक लगा कि इसे जल्द से जल्द लिख लेता हूँ, काफी सीधी पर बड़ी बात है, बस नजरिये का खेल है...




