Cigarette

Google Translator

Saturday 7 April 2018

World Health day - विश्व स्वास्थ्य दिवस

blogger widgets
7 अप्रैल को हर साल दुनिया भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है और जागरूक किया जाता है अपने हेल्थ का ख्याल रखने के लिए।

World Health day - विश्व स्वास्थ्य दिवस










Health is Wealth यानी स्वास्थ्य ही धन है। पैसा है और हेल्थ सही नही है तो सारा पैसा किसी काम का नही। आज की दौड़ भाग वाली जिंदगी में हर कोई पैसे के पीछे भाग रहा है बस। अपने शरीर और हेल्थ की फिक्र नही।


सोचते हैं बाद में आराम करेंगे अभी थोड़ा कमा लें। और जब कमा कर खाने के दिन आते हैं तो मुह में दांत नही और पेट मे आंत नहीं। हाहाहा मतलब शरीर एकदम बेजान थका हुआ। कुछ करने का मन नही, बीमारी इतनी कि कुछ मनपसंद खा नही सकते। तब याद आता है वो दिन जब शरीर मस्त था, हेल्थी था। तब तो पैसे के पीछे भागे। न घूमे न खाए। बस कमाए।

तो अभी से सोच लो इस वर्ल्ड हेल्थ डे के बहाने की फ्यूचर में क्या करना है???






world healtb day 2018 stamps

Important -

7 अप्रैल - विश्व स्वास्थ्य दिवस

शुरुवात - 1948

संस्था - WHO (World Health Organization) विश्व स्वास्थ्य संगठन

WHO द्वारा 1948 में जेनेवा में पहली बार विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन किया गया और वहां हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया।
और 1950 में पूरे विश्व मे पहली बार एक साथ विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। 7 अप्रैल 1948 को ही WHO वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन की स्थापना हुई थी।

WHO Flag

1950 के विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम - "अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को जानिये"

2018 की थीम - "यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज" यानी "सार्वभौमिक स्वास्थ्य सुरक्षा"


- बाबा बेरोजगार

No comments:

Post a Comment

Blogger Widgets