Cigarette

Google Translator

Monday 26 March 2018

गणित का एबल पुरस्कार - Abel Prize 2018

blogger widgets
     जिस तरह से दुनिया के सभी क्षेत्रों में महान खोज और कार्यों के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाता है उसी तरह से गणित के क्षेत्र में महान कार्य के लिए एबल पुरस्कार दिया जाता है।
गणित का एबल पुरस्कार - Abel Prize 2018








    इस साल का एबल पुरस्कार कनाडा के गणितज्ञ "रोबर्ट लॉंगलैंड्स" को दिया जाएगा। यह उन्हें रिप्रजेंटेशन थ्योरी से नंबर थ्योरी को जोड़ने के लिए उनके दूरदर्शी प्रोजेक्ट के लिए दिया जाएगा।

    22 मई 2018 को ओस्लो में आयोजित पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा जिसमे इन्हें नार्वे के राजा "हेराल्ड वी" द्वारा 6 मिलियन नार्वेजियन क्रोनर ($7,76,000) की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा।

गणित का एबल पुरस्कार - Abel Prize 2018


   एबल पुरस्कार की शुरुवात 2002 से हुई थी, जिसे नार्वे के महान गणितज्ञ "नील्स हेनरिक एबल" के सम्मान में दिया जाता है। 1 जनवरी 2002 को नील्स हेनरिक एबल मेमोरियल फण्ड की स्थापना की गई। यह पुरस्कार इसी फण्ड द्वारा नार्वे सरकार द्वारा हर साल गणितज्ञों को दिया जाता है।






गणित का एबल पुरस्कार - Abel Prize 2018


Important -

इसे गणित का नोबेल माना जाता है।

पहला एबल पुरस्कार 3 जून 2003 में फ्रांस के गणितज्ञ जीन पियरे सर्रे (Jean-Pierre-Serre) को दिया गया।

- बाबा बेरोजगार 

No comments:

Post a Comment

Blogger Widgets