Cigarette

Google Translator

Wednesday 7 March 2018

एक ही कोचिंग से निकले 66 जे ई, कुछ तो गड़बड़ है दया

blogger widgets
      उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई गई जे ई (ऊर्जा निगम और पिटकुल) का रिजल्ट घोषित हुआ। जिसमे 242 अभ्यथियों का सिलेक्शन हुआ। पर




    फरवरी में घोषित हुए रिजल्ट पर कई लोगों के घर खुशियां आई पर ये रिजल्ट भी शक के घेरे में आ गया है। क्योंकि रुड़की के  एक ही कोचिंग सेन्टर से 66 लोगों का सिलेक्शन हुआ। पर लोगो को इसमे खुशी की मिठास की जगह इस बात पर शक की सुई घूम गई है।






       DM दीपक रावत जी ने भी कोचिंग की छापे मारी कर जरूरी डाक्यूमेंट्स और फ़ोन भी जब्त कर दिए गए हैं। कोचिंग संचालक भी जरूरी डाक्यूमेंट्स दिखाने में हड़बड़ा रहा है। जिस से शक और पुख्ता हो गया है।



    आयोग ने भी जांच के आदेश दे दिए हैं। क्या हर बार कुछ लोगों के चक्कर मे मेहनत करने वालो की खुशियों पर इसी तरह ग्रहण लगता रहेगा। क्या सच मे कोई गड़बड़ हुई है या फिर सच मे सभी अपनी मेहनत से निकले हैं। ये तो जांच पूरी होने के बाद पता चलेगा।।
    कोचिंग ने एक होटल में इन सभी सिलेक्टेड बच्चो का सम्मान भी किया। तो क्या सच मे गड़बड़ है या फिर सिर्फ एक गलतफहमी। क्योंकि पढ़ाई एक जैसी कराई गई हो तो रिजल्ट अच्छा आ ही सकता है।

    अब देखते हैं इस रिजल्ट के बाद कोचिंग की किस्मत चमकती है या डूबती है।

- बाबा बेरोजगार 




No comments:

Post a Comment

Blogger Widgets