Cigarette

Google Translator

Monday 4 September 2017

मंत्री मंडल विस्तार - भारत के केंद्र सरकार में नए मंत्रियों को मौका, किसे मिला कौन सा पद??

blogger widgets
      मोदी सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में बदलाव किया है, जिसमे कई पदों में बदलाव एवं नए मंत्रियों को भी मौका दिया गया है... 
source

Must Read -

    अब मंत्री मंडल में कुल 75 मंत्री हो गये हैं... 27 कैबिनेट मंत्री, 11 स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री एवं 37 राज्यमंत्री हैं... सबसे ज्यादा ध्यान देने वाला पद जो इस बदलाव में देखा गया वो है देश के नए रक्षा मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण का चयन... मनोहर परिकर के गोवा मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने के बाद रक्षा मंत्री का पद अपने नए उम्मीदवार को देख रहा था... जिसे अब पहली महिला रक्षामंत्री मिल गई हैं...
वेसे तो इंदिरा गाँधी ने भी रक्षा मंत्री के पद पर भी काम किया है पर अगर पहली स्वतंत्र पूर्ण कालिक महिला रक्षा मंत्री की बात की जाये तो निर्मला सीतारमण का नाम लिया जायेगा...

     दूसरा ध्यान देने वाला पद है रेल मंत्री का... लगातार रेल दुर्घटनाओ के कारण सुरेश प्रभु ने इस पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया था जिस कारण अब पीयूष गोयल को ये पद सौंपा गया है...


source

         पहली बार किसी पूर्व खिलाडी को खेल मंत्रालय दिया गया है... राज्यवर्धन सिंह राठोर को खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का अतिरिक्त पर दिया गया है...

source










बाकि के बदलाव और नए राज्मंत्रियो का विवरण नीचे दिया गया है...

नए कैबिनेट मंत्री
  • धर्मेन्द्र प्रधान – कौशल विकास एवं पेट्रोलियम मंत्रालय
  • पीयूष गोयल – रेल मंत्रालय
  • निर्मला सीतारमण – रक्षा मंत्रालय
  • मुख़्तार अब्बास नकवी – अल्पसंख्यक मंत्रालय
  • सुरेश प्रभु – वाणिज्य मंत्रालय
  • स्मृति ईरानी – सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • नितिन गडकरी – जल संसाधन मंत्रालय
  • उमा भारती – पेय जल एवं स्वच्छता मंत्रालय राज्यमंत्री








नए 9 राज्यमंत्री

  • शिव प्रसाद शुक्ला – वित्त राज्यमंत्री
     उत्तरप्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं, संसदीय समिति (ग्रामीण विकास) के सदस्य भी हैं...

  • अश्विनी कुमार चौबे – स्वस्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री
     बिहार के बक्सर से लोकसभा सांसद हैं, केन्द्रीय सिल्क बोर्ड के मेम्बर भी हैं तथा संसदीय समिति (ऊर्जा) के सदस्य भी हैं...

  • वीरेन्द्र कुमार – महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री
     मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से लोकसभा सांसद हैं...  

  • अनंत कुमार हेगड़े – कौशल विकास राज्यमंत्री
     कर्णाटक के उत्तर कन्नड़ से सांसद हैं...

  • राजकुमार सिंह – ऊर्जा एवं नवीनीकरण एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
     बिहार के आरा से लोकसभा सांसद हैं... बिहार केडर के 1975 बैच के IAS अधिकारी हैं...

  • हरदीप सिंह पुरी – आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
     रिसर्च एंड इनफार्मेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कन्ट्रीज के प्रेसिडेंट हैं... 1974 बैच के पूर्व IFS ऑफिसर हैं... सयुंक्त राष्ट्र की कई अहम् समितियों में भी पद संभल चुके हैं...

  • गजेन्द्र सिंह शेखावत – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
     राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सांसद हैं...

  • सत्यपाल सिंह – मानव संसाधन मंत्रालय
     उत्तरप्रदेश के बागपत से लोकसभा सांसद हैं, महाराष्ट्र केडर के 1980 बैच के IPS अधिकारी         हैं...

  • अलफोंस कन्ननथनम – पर्यटन एवं आईटी मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
     केरल केडर के 1979 बैच के IAS ऑफिसर रह चुके हैं... DDA के कमिश्नर भी रह चुके हैं... इस दौरान 15000 अवैध इमारतों का अतिक्रमण हटाया, जिसके बाद “दिल्ली के डिमोलिशन मैन” के रूप में प्रसिद्ध...








-    बाबा बेरोजगार 

No comments:

Post a Comment

Blogger Widgets